फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dead body of a young man found hanging in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in suspicious circumstances
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खोरेपुर गांव में बुधवार की शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खोरेपुर गांव निवासी सच्चिदानंद तिवारी (24) पुत्र रवींद्रनाथ तिवारी बुधवार की शाम घर के एक कमरे में अकेला था। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिवारीजन वहां पहुंचे। परिवारीजनों ने अंदर से कमरा बंद होने पर खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो सन्न रह गए। उसका शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दरोगा कमलेश दुबे ने युवक के शव को फंदे से नीचे उतरवाया। परिवारीजनों ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही युवक का विवाह हुआ था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। देहात कोतवाल गौरीशंकर पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed