{"_id":"60ccd90a8ebc3e32ba17343d","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-noose-sultanpur-news-lko583053243","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। लाला का पुरवा गांव में शुक्रवार की दोपहर एक युवक का शव टिन शेड के कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।
लाला का पुरवा (भंडरा) निवासी अनिल गिरि (36) बाहर मजदूरी करता था। लॉकडाउन में अनिल परिवार के साथ गांव आया था।
कुछ दिन पहले ही अनिल की पत्नी सरस्वती बच्चों को लेकर मायके चली गई, जबकि वह अपने पिता राम मिलन के साथ ही घर में था। शुक्रवार की दोपहर में घर के बगल स्थित कमरे में रस्सी के सहारे अनिल का शव फंदे से लटकता मिला।
एसओ कुड़वार श्रीराम ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। एसओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
ग्रामीणों के मुताबिक अनिल के परिवार में बुजुर्ग पिता के साथ ही पत्नी सरस्वती, बेटा अमरेंद्र (12), बेटी अर्चना (5) और अर्पणा (2) हैं।