{"_id":"5d6819a98ebc3e015b678bfd","slug":"dav-sultanpur-win-the-match-sultanpur-news-lko478781264","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीवीए सुल्तानपुर ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीवीए सुल्तानपुर ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर क्रीड़ा भारती व जिला वॉलीबाल संघ की ओर से बृहस्पतिवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डीवीए सुल्तानपुर व पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें डीवीए सुल्तानपुर की टीम विजेता रही।
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला वॉलीबाल संघ एवं क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चार टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम व डीवीए सुल्तानपुर की टीम के बीच हुआ।
इसमें डीवीए सुल्तानपुर की टीम विजेता रही। क्रीड़ा भारती के सह मंत्री रवींद्र शुक्ल ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। जिला वॉलीबाल संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि क्रीड़ा भारती की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 से 11 सितंबर तक खेल पखवारा मनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर राजेश शुक्ल, शिवाकांत पांडेय, दूधनाथ तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या, डॉ अब्दुल हमीद, पूजा सिंह, शाहिद, शादाब, हरिओम यादव व जीशान समेत कई लोग मौजूद रहे।