{"_id":"68bddac7b14e268b6a067af9","slug":"daryapur-pyagipur-road-will-be-illuminated-with-leds-inaugurated-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-140374-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एलईडी से जगमगाएगा दरियापुर-पयागीपुर मार्ग, किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एलईडी से जगमगाएगा दरियापुर-पयागीपुर मार्ग, किया लोकार्पण
Mon, 08 Sep 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
पयागीपुर चौराहे पर एलईडी लाइट पोल के लोकार्पण अवसर पर मौजूद लोग।
सुल्तानपुर। दरियापुर फ्लाईओवर से पयागीपुर चौराहे के बीच सड़क के डिवाइडर पर नगर पालिका की ओर से स्थापित 47 एलईडी लाइट पोल का रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे अन्य विकास कार्याें के बारे में लोगों को बताया।
नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव के पहले शहर की प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। फ्लाईओवर से पयागीपुर चौराहे तक सड़क के बीच में बने डिवाइडर पर डिजाइनर ब्रैकेट युक्त 47 नग ऑक्टागोनल पोल व उसके दोनों तरफ 120 वाॅट की एलईडी लाइट व प्रत्येक विद्युत पोल को एलईडी तिरंगा स्ट्रिप लाइटों से सजाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
बताया कि आगामी योजना में बस स्टेशन से गभड़िया, अमहट तक इसी प्रकार से लाइटें लगाई जाएंगी। कार्यक्रम का संयोजन स्थानीय सभासद अखिलेश मिश्र व गिरीश कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम शब्द मिश्र, सभासद दिनेश चैरसिया, मनीष जायसवाल, सुधीर तिवारी, भैयादीप सिंह, संदीप गुप्ता, अफजल अंसारी समेत अन्य मौजूद रहे।