{"_id":"67268aa3035fdf62b30e0ab4","slug":"dap-reached-the-committees-farmers-queued-up-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-121715-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: समितियों पर पहुंची डीएपी, किसानों की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: समितियों पर पहुंची डीएपी, किसानों की लगी कतार
Sun, 03 Nov 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 03 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
खाद के लिए लाइन में लगे लोग
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में शनिवार को साधन सहकारी समितियों पर डीएपी की खेप पहुंची। खाद आने की सूचना पर समितियों पर किसानों की भीड़ लग गई। कुछ किसानों को डीएपी खाद नहीं मिलने से निराश होकर घर लौटना पड़ा।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के इसौली, नेवादा, कांपा, बघौना, हलियापुर व मीरपुर समिति पर दो-दो सौ बोरी डीएपी खाद पहुंची। हलियापुर में समिति पर शनिवार को ही आई खाद वितरित हो गई। काफी किसानों को बिना खाद के लौटना पड़ा। रैंचा समिति पर 15 टन व अलियाबाद समिति पर 12 टन एनपीके खाद की रैक पहुंची। तिरहुंत समिति पर पैसा नहीं जमा होने के कारण खाद की खेप नहीं भेजी गई।
मांग को देखते हुए अभी क्षेत्र में खाद की आपूर्ति बहुत कम हुई है। एडी सीओ ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि जल्द ही डीएपी की रैक फिर आएगी। किसानों को उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी।