फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crowd gathered at Sitakund to bid farewell to Ganpati

Sultanpur News: गणपति को विदाई देने सीताकुंड पर उमड़ी भीड़

Mon, 08 Sep 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 08 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at Sitakund to bid farewell to Ganpati
 विसर्जन के लिए सीताकुंड घाट पर पहुंची गणेश मूर्ति
सुल्तानपुर। गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में शनिवार रातभर चलती रही। श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। सीताकुंड घाट पर गणपति को विदाई देने के लिए भक्तों की भीड़ रही। रविवार सुबह तक 90 गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम भगवान गणेश की मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गई। अबीर गुलाल उड़ाकर आतिशबाजी करते हुए डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। गणपति बप्पा के जयकारे के साथ मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सीताकुंड धाम पहुंची। आदि गंगा गोमती में गणेश मूर्तियों को विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि आवंटित नंबर वाली गणेश मूर्तियों का विसर्जन सकुशल संपन्न कराया गया। आचार्य प्रवीण तिवारी ने बताया कि दोपहर एक बजे से सूतक लगने से पूजा-पाठ बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच डीजे संचालकों के खिलाफ हुई कार्रवाई
गणेश मूर्तियों के विसर्जन में आए डीजे के शोर से मेडिकल कॉलेज व पॉश इलाके में लोग परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर चली शिकायतों के बाद जागे पुलिस प्रशासन ने चार डीजे को हिरासत में ले लिया। रविवार दोपहर बाद सख्त चेतावनी देते हुए नगर कोतवाल धीरज कुमार ने मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया। शिवगढ़ थाने में हलका लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने एक डीजे को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed