फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   crop damage

बरसात से गन्ना व धान की फसल को भारी नुकसान

Fri, 17 Sep 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
crop damage
सुल्तानपुर। जिले में दो दिन के दौरान हुई बारिश व आंधी चलने से गन्ना, धान व सब्जी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गन्ना व धान की फसल जमीन पर गिर गई है। फसल गिरने से उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। बारिश से गोमती नदी का जल स्तर बढ़ गया है। शहर के सीताकुंड घाट पर स्थित मंदिर की सीढ़ी तक पानी पहुंच गया है। बारिश के कारण हुए जलभराव से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। 24 घंटे के दौरान 52.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार को दिन में तेज बारिश न होने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

मौसम के बदले रुख से दो दिनों के दौरान हुई बारिश व आंधी से लोगों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। आंधी के साथ तेज बारिश होने से कूरेभार ब्लॉक के कटघरा गांव निवासी राम अचल वर्मा की गन्ने की फसल गिर गई है। इसी ब्लॉक के नेवढ़िया गांव निवासी संतराम वर्मा व अर्जुन वर्मा की धान की फसल धराशायी हो गई। फसल गिरने किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अगेती प्रजाति की धान की फसल लगभग पककर तैयार हो गई है। क्षेत्र के धनजई गांव में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। हलियापुर में भी आंधी के चलते फसल गिर गई है। कादीपुर क्षेत्र में हुई बारिश से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। दोस्तपुर के बसहां गांव निवासी सूरज निषाद की पशुशाला में बृहस्पतिवार की रात में बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई। अखंडनगर थाना परिसर में बारिश का पानी इकट्ठा होने से पुलिस कर्मियों व थाने आने जाने वालों के वाहन डूब गए। आवागमन मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाने के मिश्रपुर-पुरैना मार्ग पर पेड़ गिरने आवाजाही बाधित हो गई है। सुल्तानपुर-जफराबाद रेलखंड पर वेदूपारा गांव में स्थित अंडरपास में बारिश का पानी इकट्ठा हो गया है। जलभराव हो जाने से बरेहता, पूरनपुर, धनेछ, शंकरपुर, गारवपुर समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। दो दिनों के दौरान हुई तेज बारिश से गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। शहर के सीताकुंड घाट पर स्थित मंदिर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। शुक्रवार को दिन भर तेज बारिश नहीं होने से लोगों को राहत मिल गई है। दिन में रुक-रुककर हल्की बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed