फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth murdered in land dispute

भूमि विवाद में युवक को पीटकर मार डाला

Thu, 17 Mar 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन

पूरे मनिहार गांव में बुधवार की रात एक युवक को बंधक बनाकर पड़ोसी ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा। पति को बचाने दौड़ी पत्नी की भी हमलावरों ने पिटाई कर दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। हत्या से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार की सुबह कूरेभार-हलियापुर मार्ग जामकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर लोग शांत हुए। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर पांच सगे भाइयों समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन



हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे मनिहार मजरे हंसुई मुकुंदपुर निवासी जय प्रकाश सिंह (37) पुत्र इकबाल सिंह का गांव के बाहर सड़क किनारे मकान है। कुछ दिनों पूर्व जय प्रकाश सिंह ने सड़क किनारे अपनी जमीन का कुछ हिस्सा पूरे मनिहार निवासी अवधेश मिश्रा को बेचा था। आरोप है कि अवधेश मिश्र बैनामे में ली गई जमीन के अतिरिक्त जय प्रकाश सिंह के मकान पर भी कब्जा करना चाहता था। इसे लेकर एक हफ्ते पहले अवधेश मिश्र आदि ने जय प्रकाश सिंह को धमकी दी थी।
विज्ञापन


अवधेश मिश्र आदि बुधवार की रात करीब नौ बजे जय प्रकाश सिंह को घर से खींचकर निर्माणाधीन मकान में ले गए और बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। पति की चीख-पुकार सुनकर उसकी पत्नी सोनल सिंह वहां पहुंची तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। गंभीर हालत में जय प्रकाश सिंह को परिवारीजन लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना के बावजूद हलियापुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह कूरेभार-हलियापुर मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब घंटे भर सड़क मार्ग बाधित रहा। एसओ हलियापुर रमाकांत यादव ने बताया कि पुलिस ने सोनल की तहरीर पर अवधेश मिश्र, विनय मिश्र, अशोक मिश्र, देवेंद्र मिश्र, सुरेश मिश्र, जयकुमार, हरिनाथ मिश्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को घटना स्थल से जय प्रकाश सिंह को बांधने में प्रयोग की गई रस्सी व डंडा भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed