फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Young man murderd in land dispute

जमीन विवाद में युवक को मारी गोली

Sat, 22 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Young man murderd in land dispute
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर मधैया गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार रात युवक को उसके घर के सामने विपक्षियों ने गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर मधैया गांव निवासी राजेश विश्वकर्मा का पड़ोस के ही राम अभिलाष वर्मा से भूमि विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात राजेश का भाई अवधेश (26) घर के सामने स्थित छप्पर के नीचे चारपाई पर बैठा था। तभी राम अभिलाष और उनका एक रिश्तेदार दिनेश वर्मा वहां पहुंच गए। इससे पहले कि अवधेश कुछ समझता, दिनेश ने असलहे से उस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगते ही अवधेश गिर पड़ा। यह देखकर वहां मौजूद उसकी मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते दिनेश व राम अभिलाष भाग निकले। परिवारीजन आनन-फानन में अवधेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।


पुलिस ने अवधेश के भाई राजेश विश्वकर्मा की तहरीर पर दिनेश व राम अभिलाष के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लंभुआ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। घायल के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed