{"_id":"dc5d572fba10a0841aab8a847ce4470e","slug":"x-mla-s-son-thrashed-business-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सपा विधायक के पुत्र ने व्यवसायी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सपा विधायक के पुत्र ने व्यवसायी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 28 Jul 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सूबे में सपाइयों की गुंडई थमने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन पहले दिनदहाड़े सपा नेता व पूर्व विधायक के बेटे ने साथियों के साथ व्यवसायी को अगवा कर जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे समेत चार नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के वालीपुर सेवतरी गांव निवासी रमेश वर्मा की क्षेत्र के भेवतरी के पास सरिया की दुकान है। बीते 26 जुलाई को दिनदहाड़े सपा नेता व पूर्व विधायक राम रतन यादव का बेटा राम विशाल यादव निवासी बगिया गांव, पूर्व विधायक का चालक राहुल, श्याम यादव, विजय यादव समेत कई अन्य लोग व्यवसायी रमेश वर्मा की दुकान पर पहुंच गए। पूर्व विधायक के बेटे ने हॉकी व डंडे से उसे पीटा।
विज्ञापन
व्यवसायी को पीटने के बाद पूर्व विधायक के बेटे ने उसे दुकान से खींचकर जीप में बैठा लिया और उसे लेकर विधायक निवास बगिया चौराहे पर पहुंच गया। विधायक निवास पर भी व्यवसायी को पीटा गया। घंटों बंधक रहने के बाद किसी तरह से व्यवसायी छूटा। पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर जयसिंहपुर कोतवाली में पूर्व विधायक रामरतन यादव के बेटे राम विशाल यादव समेत चार नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर मारने-पीटने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत जयसिंहपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर रामजी चौधरी ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन