फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Villagers nabbed wheat

कालाबाजारी का 40 बोरी गेहूं ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 16 Mar 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन

जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। एक पिकअप पर लदे 40 बोरी गेहूं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस बरामद राशन को वाहन समेत कोतवाली ले गई। राशन बरामद होने की जानकारी मिलने पर पूर्ति व विपणन विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि बरामद राशन कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था।
मामला कोतवाली जयसिंहपुर के परसउहां उदयपुर गांव का है। मंगलवार की रात ग्रामीणों ने एक वाहन को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पिकअप वाहन में 40 बोरी गेहूं रखा हुआ था।
विज्ञापन


यह जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जयसिंहपुर कोतवाली को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन समेत राशन को कोतवाली ले गई। पूर्ति व विपणन विभाग के अधिकारी भी बुधवार को बरामद राशन की जांच करने पहुंचे। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed