{"_id":"4e5d10425682323c1f0a85d52bb75807","slug":"two-lovers-commit-sucide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदा (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित चांदा कस्बे में शुक्रवार की सुबह रेल ट्रैक पर युवक और युवती का क्षत-विक्षत शव पाया गया। दोनों शवों के धड़ से सिर गायब था। पुलिस युवक और युवती को प्रेमी युगल मान रही है। फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, ग्रामीण युवक और युवती की हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन
चांदा कोतवाली क्षेत्र के चांदा कस्बे में शुक्रवार की सुबह रेल गेट संख्या 48 बी के गेटमैन अच्छेलाल ने पुलिस को एक युवक व एक युवती का क्षत-विक्षत शव ट्रैक पर पाए जाने की सूचना दी। सूचना के बाद करीब साढ़े छह बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आस-पास के ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए। ट्रैक पर मिले शवों के धड़ से सिर गायब था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल राजीव यादव ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 वर्ष व युवती की उम्र करीब 23 वर्ष है। आस-पास के ग्रामीणों से शवों की शिनाख्त के बारे में पूछताछ की गई लेकिन अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक मृतक प्रेमी युगल हो सकते हैं। ग्रामीणों ने युवक और युवती की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन