फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Truck rushed into house, 6 injured

हाईवे पर घर में घुसा ट्रक  बालिका समेत छह घायल

Fri, 30 Jun 2017 10:01 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 30 Jun 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Truck rushed into house, 6 injured
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर करवन गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। दुर्घटना में घर के अंदर सो रही एक बालिका और महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना ट्रक चालक के नींद में आ जाने की वजह से हुई। ट्रक की टक्कर से एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।    

विज्ञापन

 

  
पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर करवन निवासी फूलकली (50) पत्नी पाल गोपाल और अंजलि (9) पुत्री सूरजलाल कसौधन के साथ घर के अंदर चारपाई पर लेटी थी। शुक्रवार की सुबह इलाहाबाद से फैजाबाद की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर में सो रही फूलकली और अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गई

विज्ञापन

 

जबकि ट्रक का चालक विजय (25) पुत्र शिव प्रसाद, विजय (20) पुत्र राम मिलन, हरिश्चंद्र (50) पुत्र राम खेलावन व अभयराज (45) पुत्र राम सजीवन निवासी छतहरा थाना लालूपुर इलाहाबाद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। फूलकली की हालत नाजुक बताई जा रही है। एसओ पीपरपुर डीके सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को नींद आ गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed