{"_id":"f0481f773f7c4e04bf69b0dd79d0f1d5","slug":"tractor-thrashed-his-wife-husband-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने पत्नी को रौंदा, पति जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने पत्नी को रौंदा, पति जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति मामूली जख्मी हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
करौंदीकलां थाना क्षेत्र के जुग्गीलाल शनिवार सुबह करीब नौ बजे पत्नी बदामा देवी (36) को बाइक पर बैठाकर विजेथुआ महावीरन धाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। दंपती मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बदामा देवी बाइक से गिरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गई। दुर्घटना स्थल पर ही बदामा देवी की मौत हो गई, जबकि जुग्गीलाल बाल-बाल बच गया। लोगों की सूचना के बाद पहुंची सूरापुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन