{"_id":"56eadcb44f1c1b64208b45d9","slug":"three-gangraped-a-young-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बंधक बनाकर तीन युवकों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को बंधक बनाकर तीन युवकों ने किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत गई युवती को बंधक बनाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और परिवारीजनों से आपबीती सुनाई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
धम्मौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुधवार की रात खेत गई थी तभी गांव के ही दिनेश यादव, सूरज सिंह और संग्राम सिंह युवती का मुंह दबाकर खेत में खींच ले गए। तीनों युवकों ने उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। गैंगरेप के बाद तीनों युवक उसे मुंह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी तरह युवती घर पहुंची और परिवारीजनों से आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
पिता ने रात में ही पुलिस को सूचित किया। बृहस्पतिवार की सुबह थाने पहुंचे पिता ने तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस बाबत एसओ धम्मौर विनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन