फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Students stage protest

साथी की पिटाई से नाराज छात्रों का प्रदर्शन

Tue, 05 Dec 2017 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 05 Dec 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Students stage protest
छात्राओं ने की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

बालाजी डिग्गी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध मंगलवार को उस समय जवाब दे गया जब शरारतीतत्वों ने कॉलेज परिसर में घुसकर एक छात्र की पिटाई कर दी। छात्र की पिटाई व आए दिन हो रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ से नाराज सैकड़ों छात्रों ने लखनऊ-बलिया राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स को मनाने के लिए दो थानों की पुलिस पहुंची और घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद छात्र शांत हुए। जाम से राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इससे आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन



गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव में बालाजी डिग्गी कॉलेज स्थित है। कॉलेज में संजय कुमार निवासी मूंगर बीटीसी का छात्र है। मंगलवार की सुबह संजय को उसका बड़ा भाई राकेश बाइक पर बैठाकर कॉलेज छोड़ने आया था। राकेश भाई को कॉलेज गेट पर छोड़कर चला गया। जैसे ही संजय कॉलेज परिसर में घुसा। तभी बांसगांव के कुछ शरारतीतत्व वहां पहुंचे और संजय की पिटाई कर दी। छात्र की पिटाई से छात्रों में रोष फैल गया। देखते ही देखते छात्रों के साथ ही छात्राएं भी एकजुट हो गई। छात्राओं को आरोप था कि आए दिन उनके साथ कॉलेज के पास खड़े होने वाले शोहदे छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर पिटाई की धमकी देते हैं।
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में एकत्र छात्र और छात्राएं बांसगांव के समीप से होकर गुजरे लखनऊ-बलिया राजमार्ग को जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष गोसाईगंज अमरनाथ विश्वकर्मा, जयसिंहपुर कोतवाल रामबाबू पटेल पुलिस के साथ पहुंच गए। दोनों थानाध्यक्षों ने हर हाल में छात्र की पिटाई करने वाले और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ में लिप्त शोहदों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। कॉलेज के प्राचार्य आनंद कुमार पांडेय की तहरीर पर गोसाईगंज थाने में छात्र की पिटाई के आरोप में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस बाबत एसओ ने बताया कि अब प्रतिदिन महिला सिपाहियों को कॉलेज के पास सिविल ड्रेस में तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed