{"_id":"a988de6ee5eda1f8368b63fccaafd3b7","slug":"student-thrashed-by-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" छात्र को बंधक बना डंडे से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को बंधक बना डंडे से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 28 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के केएनआईसीई विद्यालय के एक छात्र की शिक्षक ने न सिर्फ डंडे से पिटाई की बल्कि उसे कार्यालय में एक अन्य शिक्षक की मदद से बंधक बनाए रखा। पीड़ित छात्र के पिता ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के शाहगंज निवासी गया प्रसाद अग्रहरि का बेटा तनिष्क अग्रहरि शहर के केएनआईसीई विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र है। सोमवार को तनिष्क विद्यालय पढ़ने गया था। विद्यालय में पांचवां घंटा चल रहा था। क्लास रूम में मौजूद शिक्षक मनोज ने तनिष्क को कुर्सी पर खड़ा कराकर थप्पड़ और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। शिक्षक का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। तनिष्क को क्लाम रूम से खींचकर अपने कार्यालय में ले गए और शिक्षक प्रवीन के सहयोग से उसे बंधक बना लिया। करीब दो घंटे बाद दोनों शिक्षकों ने उसे धूप में खड़ा करा दिया।
छुट्टी होने के बाद तनिष्क को किसी तरह विद्यालय के अन्य छात्रों ने घर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल छात्र को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। मंगलवार की सुबह छात्र के पिता गया प्रसाद अग्रहरि ने शिक्षक मनोज व प्रवीन के खिलाफ कोतवाली नगर में छात्र की पिटाई, बंधक बनाने और गाली-गलौज करने की तहरीर दी। इस बाबत नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया है। उन्हें तहरीर मिली है। अभी सर्वर डाउन है। सर्वर ठीक होते ही आरोपी शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।