फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Student abducted, 3 lakh ransom demanded.

छात्र का अपहरण कर मांगी तीन लाख फिरौती

Fri, 05 Aug 2016 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 05 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Student abducted, 3 lakh ransom demanded.
कॉलेज में मिली साइकिल - फोटो : अमर उजाला

रतापुर गांव से कॉलेज निकले एक छात्र का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने फोन पर छात्र की मां से तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी तो हड़कंप मच गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्र की तलाश में दो जिलों की पुलिस जुटी हुई है। 

विज्ञापन



अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के रतापुर गांव निवासी राम कुमार गुप्ता दिल्ली में नौकरी करते हैं। राम कुमार का बेटा गोविंद (15) अपनी मां श्रीमती गुप्ता के साथ घर पर रहता है। गोविंद अमेठी जिले की सीमा पर स्थित प्रतापगढ़ जिले के कोंहड़ौर थाना क्षेत्र के जगतपाल रंगनाथ दिवेदी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। बृहस्पतिवार की सुबह गोविंद साइकिल से कॉलेज पढ़ने गया था। देर शाम तक जब गोविंद घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


गोविंद की साइकिल कॉलेज के साइकिल स्टैंड पर खड़ी मिली। देर शाम करीब सात बजे गोविंद की मां श्रीमती के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि गोविंद का अपहरण कर लिया गया है। यदि उसकी सलामती चाहती हो तो तीन लाख रुपये इलाहाबाद पहुंचा दो। बेटे के अपहरण की बात सुनते ही श्रीमती दहाड़ें मारकर रोने लगी। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची श्रीमती ने बेटे के अपहरण की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल कोंहड़ौर थाने का बताते हुए उन्हें वहां भेज दिया। मां की तहरीर पर कोंहड़ौर थाने की पुलिस ने गोविंद के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। चूंकि मामला छात्र से जुड़ा है, लिहाजा प्रतापगढ़ के साथ ही अमेठी जिले की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इनसेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed