फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Six hurt in firing

चुनावी रंजिश में संघर्ष पिता-पुत्र समेत 6 जख्मी

Fri, 11 Dec 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 11 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में शुक्रवार को मदारडीह गांव में ट्यूशन पढ़कर लौट रहे दो किशोरों को प्रत्याशी के समर्थकों ने पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो दबंगों ने उन्हें भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। हमले में पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नौ आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन



चांदा कोतवाली क्षेत्र के मदारडीह गांव निवासी फूलचंद पुत्र रमई ने ग्राम प्रधान के चुनाव में प्रत्याशी सीता पत्नी रामजस की मदद की थी जबकि विपक्षी सीता पत्नी रामशब्द भी मैदान में थीं। चुनाव में पत्नी का समर्थन न किए जाने से रामशब्द और उनके समर्थक फूलचंद से रंजिश रख रहे थे। शुक्रवार की सुबह फूलचंद का बेटा सूरज गांव के ही संजय के साथ ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। तभी गांव के बाहर बाग में रामशब्द के समर्थकों ने सूरज की पिटाई शुरू कर दी। सूरज को बचाने दौड़े संजय को भी हमलावरों ने पीट दिया।
विज्ञापन


 दोनों बच्चों की चीख-पुकार पर फूलचंद, त्रिभुवन व दो अन्य लोग भी वहां पहुंचकर बच्चों को बचाने लगे। इस दौरान हमलावरों ने फूलचंद समेत सभी छह लोगों को जमकर पीटा। हमले में फूलचंद और सूरज को गंभीर चोटें आईं। घटना से नाराज ग्रामीण प्रधान प्रत्याशी सीता पत्नी रामजस के बेटे राजेंद्र की अगुवाई में कोतवाली पहुंच गए। ग्रामीणों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना के बाद सीओ लंभुआ मकेश कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार विकासधर दुबे पुलिस टीम के साथ कोतवाली चांदा पहुंच गए। सीओ ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। करीब तीन घंटे बाद सीओ के आदेश पर पुलिस ने फूलचंद की तहरीर पर रणजीत, अजय, बलराम, विपिन, सुनील, रोहित, विवेक, रिंकू और मनोज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed