फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Principal thrashed Student.admitted.

प्रिंसिपल की पिटाई से जख्मी छात्र अस्पताल में भर्ती

Fri, 18 Dec 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 18 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

खिड़की का शीशा टूटने से नाराज प्रिंसिपल ने एक छात्र की पिटाई कर दी। छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ अभिभावक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस स्कूल के प्रबंधक को थाने में बुलाकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

दोस्तपुर थानाक्षेत्र के बढ़ौली में स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में पलिया देवापुर निवासी हरीश कुमार सिंह का 12 वर्षीय बेटा अमन विक्रम सिंह कक्षा आठ में पढ़ता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अमन स्कूल गया था। दोपहर में किसी अन्य छात्र ने खिड़की के शीशे में पत्थर मार दिया, जिससे शीशा टूट गया। तभी स्कूल के प्रिंसिपल थॉमस वहां पहुंच गए। शीशा टूटा देखकर प्रिंसिपल ने पास में खड़े अमन को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। प्रिंसिपल की पिटाई से अमन को गंभीर चोटें आईं। छुट्टी के बाद अमन घर पहुंचा। परिवारीजन उसके शरीर पर लगी चोट देख सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र के पिता हरीश सिंह ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ दोस्तपुर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक दीपक जायसवाल को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई है। उन्हें तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed