{"_id":"102f5a8c16618250e9277f349e39f78a","slug":"pradhan-and-two-arressted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन पूर्व बच्ची की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भतेड़ा गांव निवासी मजीद की पुत्री शबा (8) बीते रविवार की दोपहर में गांव के बाहर बाग में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब तीन बजे बाग से थोड़ी दूरी पर स्थित हथौड़ा ताल ड्रेन (माइनर) में उसका शव पाया गया था। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर ग्राम प्रधान कमलेश वर्मा समेत चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को घटना में शामिल ग्राम प्रधान कमलेश वर्मा, सरबरी बेगम, ढोढ़े उर्फ उमर अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।