{"_id":"5863f3204f1c1b425ceeb3e1","slug":"policeman-s-son-among-4-nabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी के पुत्र समेत चार दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी के पुत्र समेत चार दबोचे
Amarujala Bureau
Updated Wed, 28 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल और तमंचा पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह पूर्व हुए अधिवक्ता विजय सिंह के चर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक पुलिस विभाग के वायरलेस सेल में कार्यरत कर्मचारी का बेटा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नाइन एमएम की पिस्टल, बगैर नंबर की बाइक व मोबाइल सेट भी बरामद किया है। वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस कार्यालय में अधिवक्ता विजय सिंह हत्याकांड का खुलासा किया गया। एसपी पवन कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की हत्या की साजिश जेल से रची गई थी। बीते 28 अक्तूबर को रामनगर कोट निवासी अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह को कटावां मार्ग पर ढखवा पुलिया के पास गोली मार दी गई थी। दूसरे दिन उनकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जेल में निरुद्घ रामनगर कोट गांव के ही जितेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना ने जेल से विजय प्रताप सिंह की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
उसी के इशारे पर ढखवा गांव निवासी सूरज यादव व मोहित मिश्रा निवासी मिश्राने उमरी थाना गोसाईगंज ने कटावां मार्ग पर ढखवा पुलिया के पास वारदात को अंजाम दिया था। मोहित मिश्रा बाइक चला रहा था और सूरज ने अधिवक्ता को गोली मारी। मुखबिर की सूचना पर पांचोपीरन के पास से मंगलवार को स्वॉट टीम प्रभारी अजय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तलाशी में उसके पास से नाइन एमएम की पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए। उसने पूछताछ में हत्या की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल लल्लन राय निवासी इमिलियाकलां थाना कोतवाली नगर, राम अचल कोरी निवासी लखौड़िया थाना कोतवाली नगर व शुभम राय उर्फ शिवम निवासी इमिलियाकलां को गिरफ्तार कर लिया है। शुभम के पिता रमेश राय वायरलेस विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं। हत्या की वारदात को मोहित व सूरज ने अंजाम दिया। बाकी अन्य लोगों ने मुखबिरी व हथियार मुहैया करवाया था। सूरज अभी फरार है। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है।