{"_id":"58a87d404f1c1bab19d85b63","slug":"people-protest-after-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन
Amarujala Bureau
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी कर जताया आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार अनियंत्रित जीप की चपेट में आने से शनिवार की सुबह बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जीप चालक को खदेड़ लिया। चालक जीप घटनास्थल से कुछ दूर स्थित एक राजनीतिक दल के कार्यालय के पास खड़ी कर भाग गया। नाराज ग्रामीणों ने मोतिगरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रत्याशी के मान-मनौव्वल के बाद जाम खुल सका। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी मथुरा निषाद (65) शनिवार की सुबह घर से निकले थे। वे मोतिगरपुर-दोस्तपुर मार्ग स्थित लामा गेट के पास एक चाय की दुुकान के बाहर खड़े होकर चाय पी रहे थे। इसी बीच मोतिगरपुर की ओर से दोस्तपुर जा रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद जीप चालक ने संतुलन खो दिया। कुछ दूर सड़क पार कर रही लामा बनकठा निवासी संजय की पुत्री शालू (8) को भी जीप ने टक्कर मार दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। यह देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जीप चालक का बाइक व अन्य वाहनों से पीछा कर लिया। चालक दुर्घटना स्थल से कुछ ही दूर पर स्थित एक राजनीतिक दल के कार्यालय के सामने जीप सड़क के किनारे खड़ी कर भाग निकला। पीछा कर रहे ग्रामीणों ने जीप के पास पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। इससे मोतिगरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची मोतिगरपुर थाने की पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एक विधानसभा प्रत्याशी ने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। पुलिस ने जीप को कब्जे में लेकर वाहन स्वामी व चालक के बारे में पड़ताल शुरू कर दी है। करीब आधा घंटे तक मार्ग जाम होने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन