{"_id":"87a9ef82527833bcd35662717b6c3ce5","slug":"mother-scolded-child-hanged-self-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने फटकारा तो लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने फटकारा तो लगा ली फांसी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के डिहवा इलाके में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्यूशन पढ़कर घर पहुंचे एक बालक ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घटना के पीछे मां की फटकार बताई जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के डिहवा निवासी कयूम के मकान में मोहम्मद नौशाद परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। बुधवार की सुबह नौशाद का बेटा मोहम्मद शहनवाज (10) घर के बगल ट्यूशन पढने गया था। ट्यूशन पढ़कर शहनवाज करीब नौ बजे घर पहुंचा और कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शहनवाज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों के मुताबिक शहनवाज ने ट्यूशन में नकल की थी। इसकी शिकायत टीचर ने उसकी मां से कर दी। शहनवाज की मां ने उसे फटकार लगाई थी। इसी के बाद उसने यह कदम उठा लिया। बालक की खुदकुशी से परिवार के साथ ही आस-पास के लोग भी गमगीन हैं। मोहम्मद नौशाद मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। नौशाद पत्नी और तीन बच्चों के साथ डिहवा में रहकर मजदूरी करते हैं। नौशाद का सबसे बड़ा बेटा शहनवाज था। दूसरा बेटा साढ़े तीन और तीसरा डेढ़ साल का है।
विज्ञापन