{"_id":"d9e39dfb0ff8cdd0fd6cc14964b11846","slug":"lady-blo-thrashed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला बीएलओ को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला बीएलओ को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 21 Aug 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया (सुल्तानपुर)। वोटर लिस्ट में फर्जी वोटरों का नाम बढ़ाने से इंकार करने पर दबंगों ने महिला बीएलओ के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने वोटर लिस्ट से संबंधित बैग छीनकर कागजात फाड़ डाले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला हरीपुर बनवा गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के हरीपुर बनवा गांव की रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री संगीता तिवारी को हरीपुर बनवा का बूथ लेवल अधिकारी बनाया गया है। बीते बुधवार की शाम गांव के ही कमलेश वर्मा समेत पांच लोग संगीता से मतदाता सूची में फर्जी तरीके से कुछ लोगों का नाम बढ़ाने का दबाव बना रहे थे। संगीता ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
देर रात कमलेश वर्मा समेत पांच लोग उसके घर पहुंच गए और संगीता की पिटाई के बाद सरकारी कागजात फाड़ डाला। संगीता ने गुरुवार को प्रकरण से एसडीएम को अवगत कराया था। एसडीएम के आदेश पर शुक्रवार को संगीता तिवारी की तहरीर पर देवकली गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद, राम कुमार और हरीपुर बनवा निवासी कमलेश वर्मा व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन