{"_id":"fd0492f4431f191d2ceee80849a1d42d","slug":"ladu-dead-body-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला लापता विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में मिला लापता विवाहिता का शव
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों से लापता विवाहिता का शव गांव के बाहर स्थित कुएं में पाया गया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
फैजाबाद जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के पाकड़पुर गांव निवासी राम भारत विश्वकर्मा की पुत्री आरती (22) की शादी अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मंगौली गांव निवासी जय बक्स विश्वकर्मा के बेटे दिलीप के साथ बीते 30 मई 2015 को हुई थी।
बीते 18 जून की सुबह आरती खेत के लिए निकली थी लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। परिवारीजनों ने आरती की खोजबीन के बाद देर शाम थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। शनिवार की सुबह गांव में ही एक नलकूप के पास स्थित कुएं में आरती का शव पाया गया।
परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।