{"_id":"a99856e8d2ce63dc8b092a0defeae6a9","slug":"jobs-in-saudi-arab-was-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी में नौकरी का झांसा, मेडिकल के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सऊदी में नौकरी का झांसा, मेडिकल के नाम पर ठगी
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज पुलिस व एसएसपी की सर्विलांस सेल ने शनिवार दोपहर केकेसी के पास घेराबंदी करके एक ठग को दबोचा है। वह सऊदी अरब में अच्छी नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों को जाल में फंसाता था और डॉक्टरी मुआयने के नाम पर 55 सौ रुपये ठग लेता था।
हत्थे चढ़े जालसाज ने ठगी के 30 मामले कुबूले। उसके कब्जे से अनेक लोगों के अंकपत्र के साथ जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं।
एसओ हुसैनगंज शिवशंकर सिंह ने बताया कि अमेठी में गौरीगंज थाने के गांव पूरे मेड़ई निवासी फिरोज आलम की सूचना पर सर्विलांस सेल ने केकेसी के पास घेराबंदी करके बाराबंकी में दरियाबाद थाने के गांव दनापुर निवासी सुशील कुमार वर्मा उर्फ अमन वर्मा को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से बगैर नंबर की बाइक, दो मोबाइल फोन, छह सिमकार्ड, फर्जी पासपोर्ट, वीजा की फोटोकॉपी व कई लोगों के अंकपत्र और 15 हजार रुपये बरामद हुए।
उसने फिरोज आलम को सऊदी अरब जाने के लिए डॉक्टरी मुआयना का झांसा देकर 55 सौ रुपये हड़प लिए थे। सुशील ने बताया कि उसे 30 लोगों को ठगा है।
ऐसे फांसता था शिकार
सुशील पहले सऊदी अरब में रह चुका है। फेसबुक पर सऊदी में लुभावनी नौकरी का झांसा देकर जाल में फंसाता फिर मोबाइल से संपर्क कर लखनऊ बुलाता और डॉक्टरी मुआयने के लिए 55 सौ रुपये जमा करा लेता। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को यह कहकर घर भेज देता कि नंबर आने पर कॉल की जाएगी। 10-12 लोगों से ठगी के बाद मोबाइल बदल लेता था।
विज्ञापन
सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मियों ने सुशील को दबोचा तो खुद को पत्रकार बताकर रौब में लेने की कोशिश की। उसके कब्जे से एक अखबार का परिचय पत्र भी बरामद हुआ है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी कि सर्विलांस सेल की टीम ने सुशील वर्मा को दबोचने के साथ तलाशी ली। उसे सर्विलांस सेल प्रभारी के समक्ष ले जाकर पूछताछ के बाद सुशील के साथ उसकी बाइक, मोबाइल, सिमकार्ड, अखबार का परिचय पत्र व अन्य दस्तावेज हुसैनगंज पुलिस को सौंपे।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुशील से 15 हजार रुपये भी बरामद हुए थे। एसओ शिवशंकर सिंह ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ सर्विलांस सेल प्रभारी विकास पांडेय से इसकी शिकायत की। बाद में अफसरों की फटकार पर सर्विलांस सेल ने रकम हुसैनगंज पुलिस को सौंपी।