{"_id":"599b0f7b4f1c1b52618b497b","slug":"idiols-stolen-from-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां जालपा देवी और हनुमान प्रतिमा चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां जालपा देवी और हनुमान प्रतिमा चोरी
Amarujala Bureau
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की कार्यशैली से रोष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर गांव में मां जालपा देवी मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने दो देवी प्रतिमा और एक हनुमान जी की मूर्ति पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बल्दीराय थाना क्षेत्र के परसपुर गांव में सैकड़ों वर्ष पुराना मां जालपा देवी का मंदिर स्थित है। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ मिला। मंदिर के अंदर स्थापित मां जालपा देवी की दो प्रतिमाएं व एक हनुमान जी की प्रतिमा अपने स्थान पर नहीं थी। देखते ही देखते मंदिर के पास लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष एसपी सिंह को दी।
विज्ञापन
सूचना पाते ही थानाध्यक्ष एसपी सिंह, चौकी इंचार्ज शिवाकांत त्रिपाठी पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि ग्राम महेंद्र तिवारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। परसपुर गांव के लोगों की मानें तो मंदिर बहुत पुराना है। इस मंदिर की स्थापना कितने वर्ष पहले हुई इसे कोई नहीं जानता। चार सौ वर्ष पूर्व मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ था। हनुमान जी की मूर्ति पत्थर की थी लेकिन चोरी गई मां जालपा की दोनों मूर्तियां किस धातु की हैं यह पता नहीं है।
विज्ञापन