फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl murdered in Akhandnagar

दलित युवती की गोली मारकर हत्या

Fri, 30 Oct 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 30 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन

खेत गई दलित युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव ट्यूबवेल के छप्पर के नीचे पाया गया। शव के पास ही .32 बोर के दो खोखे और कुछ आपत्तिजनक सामान मिला है जिससे उसके साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है। हत्या की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन



अखंडनगर थाना क्षेत्र के गांव की 20 वर्षीय युवती शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे घर से खेत जाने के लिए निकली थी। करीब डेढ़ घंटे तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान घर से करीब सात सौ मीटर दूर स्थित युवती के ट्यूबवेल के छप्पर के नीचे उसका शव मिला। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


युवती के सीने में एक गोली और सिर में एक गोली मारी गई थी। घटना स्थल पर ही .32 बोर का दो खोखा और कुछ आपत्तिजनक सामान पड़ा था।  ग्रामीणों की सूचना के बाद एएसपी प्रद्युम्न सिंह, एसओ एफआर खां फॉरेंसिक टीम  के साथ वहां पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम के प्रभारी संदीप यादव ने स्पॉट से नमूने लिए। एसओ ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मोबाइल ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed