{"_id":"6ae25ac01fbcfdb7d8044838","slug":"elderly-man-dies-after-drowning-in-a-well-body-recovered-six-hours-later-lucknow-news-c-13-lko1070-1986770-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कुएं में डूबकर बुजुर्ग की मौत, छह घंटे बाद निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कुएं में डूबकर बुजुर्ग की मौत, छह घंटे बाद निकाला गया शव
Thu, 29 Oct 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
सरदार की फाइल फोटो।
निगोहां। लालपुर गांव में बुधवार सुबह पानी से भरे कुएं में डूबकर सरदार (80) की मौत हो गई। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद उनका शव बाहर निकाला जा सका।
सरदार के बेटे शिव दर्शन ने बताया कि पिता बुधवार सुबह खाना खाने के बाद घर से निकले थे। कुछ देर बाद पड़ोसी ने उनके खेत में बने कुएं में गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को कुएं के बाहर उनकी चप्पल और लाठी मिली, जबकि गमछा पानी में पड़ा था। माैके पर पहुंची पुलिस, दमकल, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने ट्रैक्टर और बोरवेल इंजन की मदद से कुएं का पानी निकालना शुरू किया लेकिन पानी का स्रोत तेज होने से कुआं बार-बार भर जा रहा था। इससे बचाव कार्य में बाधा आई। करीब छह घंटे बाद टीम ने शव बाहर निकाला। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। शिव दर्शन के मुताबिक, उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार में उनकी पत्नी सुखरानी के अलावा बहू हरवा देई भी हैं।