फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl murdered and accused beaten to death

प्रेम प्रसंग में युवती की चाकू मारकर हत्या

Mon, 10 Apr 2017 10:15 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 10 Apr 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Girl murdered and accused beaten to death
गांव में पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

कुड़वार थाना क्षेत्र के नौगवां रायतासी गांव में सोमवार की सुबह एक युवक ने प्रेम प्रसंग में युवती के घर में घुसकर उसे चाकू मार दिया। वारदात के बाद मची चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने खून से लथपथ हालत में युवती को पड़ा देखा तो भड़क गए और युवक को पीट-पीटकर मार डाला। घायल युवती को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा कि रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। गांव में दो हत्याओं से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पुलिस को मौके से एक स्कूटी, एक तमंचा, तीन कारतूस व चाकू बरामद हुआ है। एसपी पवन कुमार घटना स्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एहतियातन गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। युवक पक्ष का आरोप है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। लड़की के घर वाले शादी को तैयार नहीं थे इसलिए लड़की के घर वालों ने ही दोनों की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के नौगवां रायतासी निवासी राजेश्वर प्रसाद सिंह की पत्नी तारा सिंह ग्राम प्रधान हैं। उनकी बड़ी पुत्री ज्योति सिंह (22) राजकीय महाविद्यालय मुसाफिरखाना में एमकाम फाइनल की छात्रा थी। ज्योति शहर के रानीगंज मोहल्ला निवासी रामनरेश यादव के मकान में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करती थी। रामनरेश के पुत्र श्याम बहादुर यादव (30) की ज्योति से बातचीत होती रहती थी। हाल ही में ज्योति के घर वालों ने उसका विवाह तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मई को विवाह की तारीख तय थी। इस बात की जानकारी होने पर सोमवार की सुबह श्याम बहादुर स्कूटी से नौगवां रायतासी गांव पहुंचा। वह ज्योति के घर में घुस गया और ज्योति को बात करने के लिए बुलाया। उसने ज्योति से शादी का प्रस्ताव रखा जिस पर उसकी मां ने अधिक उम्र का हवाला देते हुए खारिज कर दिया। ज्योति ने भी मां की हां में हां मिलाई। शादी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।


इसी बीच श्याम बहादुर ने चाकू से ज्योति के हाथ और सीने पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। घर वाले यह देखकर दंग रह गए। घर वाले जब बेटी को बचाने दौड़े तो आरोपी ने असलहा निकाल लिया। इस बीच शोर-शराबा सुनकर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने श्याम बहादुर को घरकर लाठी-डंडों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। पिटाई से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घायल ज्योति ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।  दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed