फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gangrape in sultanpur.

लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले जाकर युवती से गैंगरेप

Mon, 13 Jul 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 13 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

चांदा।

विज्ञापन
बाइक से लिफ्ट देने के बहाने चार युवकों ने एक युवती को क्षेत्र के सोनावां के पास स्थित जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ मामले की सूचना पुलिस को दी। जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक के साथ पीड़िता को चांदा कोतवाली ले गई है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी है।


जौनपुर जिले के जफराबाद थाने के एक गांव की 25 वर्षीय युवती सुल्तानपुर शहर में स्थित अपनी बहन के घर आई थी। सोमवार को युवती टेम्पो से सुल्तानपुर से लंभुआ बाजार पहुंची थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे युवती लंभुआ कस्बे में वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी समय बाइक से आए एक युवक से युवती ने लिफ्ट मांगी।

युवक की बाइक से युवती जाने लगी जबकि दूसरी बाइक पर तीन अन्य युवक भी उनके साथ चलने लगे। आरोप है कि चांदा कोतवाली के सोनावां गांव से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित जंगल में ले जाकर आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को घटना की सूचना दी जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से भाग निकले।

सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पीड़िता के साथ कोतवाली आई है। कोतवाल राजीव यादव ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी युवक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाने के मूलीपुर गांव निवासी संतोष वर्मा के रूप में की गई है। संतोष वर्मा से पूछतांछ की जा रही है।

 कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपी संतोष वर्मा, प्रमोद यादव निवासी सोनावां थाना चांदा, मनीष वर्मा निवासी ग्राम मूलीपुर और अनिल तिवारी निवासी ग्राम रामगंज थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed