फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four youth dies due to high tension line.

एचटी लाइन की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत

Thu, 28 Jan 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 28 Jan 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन

नौगरही गांव में बृहस्पतिवार को एमवी लाइन का तार खींचते समय एचटी लाइन से छूने पर चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों  ने दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से हादसे के बाबत जानकारी ली।

विज्ञापन



चांदा कोतवाली क्षेत्र के नौगरही (पल्हनापट्टी) निवासी वंशराज यादव ने ट्यूबवेल लगवाया है। दो दिन पहले ही पोल गाड़कर ट्यूबवेल चालू किया था। बुधवार की रात गेहूं की फसल की सिंचाई करते समय पोल के गड्ढे में पानी चला गया। इससे खंभा टेढ़ा हो गया और पोल का तार जमीन की तरफ झुक  गया। बृहस्पतिवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों ने जमीन की तरफ लटक रहे तार को देखा तो इसकी सूचना पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को दी। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के निर्देश पर मरम्मत का काम पाई फ्रेंचाइजी सुषमा देवी इंटर प्राइजेज के कर्मचारी नौगरही गांव पहुंच गए। फ्रेंचाइजी के कर्मचारी विद्युत पोल को सीधा करके उस पर खींचे गए तार को कसने के लिए नौगरही गांव के ही कुछ युवकों से काम में हाथ बंटाने को कहा।
विज्ञापन


गांव के युवक एक सिरे से एमवी लाइन के तार को खींच रहे थे कि ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के तार में वह छू गया। इससे एचटी लाइन का करंट एमवी लाइन के तार में प्रवाहित होने लगा।  करंट से जयप्रकाश (35) पुत्र सत्यनरायन यादव, प्रमोद (26) पुत्र रामलखन यादव, सभाजीत यादव(39) पुत्र राजनरायन यादव और प्रेमचंद्र (30) पुत्र बसंतलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मंगल यादव, बृजेश यादव, धर्मराज, विक्रमजीत व शुभम करंट से झुलस गए। ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम एंबुलेंस से गांव पहुंची और जमीन पर पड़े सभी लोगों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी से मृतक जय प्रकाश, प्रमोद, सभाजीत व प्रेमचंद्र को परिवारीजन इस उम्मीद से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे कि शायद उनकी जान बच जाए। हालांकि जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। नौगरही में हुई एक साथ चार लोगों की मौत से प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया

 जिला अस्पताल में एसपी विनय कुमार यादव व नौगरही गांव में एसडीएम दिनेश कुमार, एएसपी प्रद्युम्न सिंह ने पहुंचकर घटना के बाबत ग्रामीणों से जानकारी ली। करंट लगने से सीएचसी में भर्ती मंगल यादव व बृजेश यादव को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


फ्रेंचाइजी के खिलाफ दर्ज होगा केस
सुल्तानपुर। अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड-2 चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि हादसे के लिए जिम्मेदार मरम्मत कोा काम पाई फ्रेंचाइजी सुषमा देवी इंटर प्राइजेज के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। मृतक के परिवारीजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed