{"_id":"17a2fddc23aa5e91f63df37d20fdb53b","slug":"file-case-against-three-including-block-pramukh-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव करीब आते ही जिले में हिंसा का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार की देर शाम महायतपुर गांव में महिला बीडीसी को इसी रंजिश में गोली मार दी गई थी। घायल महिला के देवर की तहरीर पर पुलिस ने बीडीसी समेत तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के महायतपुर गांव निवासी जयचंद्र सोनकर की पत्नी राजकुमारी (50) बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुईं थीं जबकि धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर दक्षिण गांव निवासी ऊदल कोरी पुत्र हीरालाल कोरी भी बीडीसी चुने गए थे। राजकुमारी और ऊदल कोरी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित दूबेपुर ब्लॉक से प्रमुख पद के प्रत्याशी के रूप में सपा के समर्थन के लिए पार्टी में आवेदन किया था।
ऊदल कोरी लगातार राजकुमारी को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव न लड़ने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में बुधवार की देर शाम ऊदल कोरी और उसके भाई लखन व अजय ने महायतपुर गांव पहुंच कर उसे गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल राजकुमारी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने राजकुमारी के देवर शिवचंद्र सोनकर की तहरीर पर बीडीसी सदस्य ऊदल कोरी और उसके भाई लखन व अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद अहमद ने बताया कि राजकुमारी और ऊदल सपा के सक्रिय सदस्य हैं। दोनों ने दूबेपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सपा में आवेदन किया है।