{"_id":"581f62164f1c1bf47eb374ac","slug":"farmer-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव
Amar ujala Bureau
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में एक किसान की हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया। हत्या से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने मृत किसान के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कुड़वार थाना क्षेत्र के महुअरिया भड़रा गांव निवासी किसान बुद्धिराम निषाद (62) पुत्र रामराज निषाद का गांव के ही संतोष से भूमि विवाद चल रहा था। पूर्व में भी बुद्धिराम पर जानलेवा हमला किया गया था। शनिवार की रात बुद्धिराम खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। रविवार की सुबह जब घर वाले सोकर उठे तो बुद्धिराम चारपाई पर नहीं मिले। घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक पेड़ में रस्सी के सहारे बुद्धिराम का शव लटकता पाया गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। परिवारीजनों ने बुद्धिराम की हत्या किए जाने की बात कही। पुलिस ने मृतक के बेटे छोटेलाल निषाद की तहरीर पर संतोष, कृष्णानंद, शेषराम और संदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन