फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   dispute of Overtake, young man shooted the truck driver

ओवरटेक के विवाद में ट्रक चालक को गोली मारी

Mon, 23 Nov 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुडुई नेवादा गांव के पास सोमवार देर शाम ओवरटेक के विवाद में बाइक सवार युवक ने ट्रक चालक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


झारखंड प्रदेश के पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के गगटुवा निवासी श्रीकांत पांडेय (35) पुत्र कमलेश पांडेय ट्रक चालक है। श्रीकांत अपने गांव के ही खलासी अमित कुमार (18) के साथ कोयला लदे ट्रक को लेकर सोमवार को बिहार के लिए निकला था।
विज्ञापन


ट्रक कुड़वार और धम्मौर थाना क्षेत्र के बार्डर पर स्थित मुडुई नेवादा के पास पहुंचा था। तभी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर खड्ड में चला गया। चंद मिनट बाद खड्ड से बाइक बाहर लेकर निकले युवक ने ट्रक का पीछा करते हुए चालक श्रीकांत पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली श्रीकांत के मुंह के पास लगी। गोली मारने के बाद युवक फरार हो गया। लोगों की मदद से घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सीओ लंभुआ मुकेश कुमार मिश्र ने अस्पताल पहुंच चालक से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि घटना ओवरटेक के विवाद को लेकर हुई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed