{"_id":"014c7907d833fdcc5e4dbe1897ba0b50","slug":"data-bank-of-robbers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों व नकबजनों का तैयार होगा ब्यौरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों व नकबजनों का तैयार होगा ब्यौरा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय लुटेरों व नकबजनों के साथ ही छोटे-मोटे अपराध करने वाले बदमाशों की प्रोफाइल तैयार की जाएगी। एसपी के आदेश पर समस्त थानाध्यक्षों की ओर से इसकी कवायद शुरू भी की जा चुकी है। जिले में आए दिन हो रही राहजनी, लूट व नकबजनी की घटनाओं से निपटने के लिए कवायद शुरू की गई है। इस बार सभी थानों की पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्र में सक्रिय उन बदमाशों की प्रोफाइल तैयार करने में जुटी है जो घटनाओं को अंजाम देते हैं या उन पर इसका शक है। एसपी हीरालाल के आदेश पर पुलिस ऐसे बदमाशों का संपूर्ण पारिवारिक विवरण, उनके फोटाग्राफ, उनके मित्रों से जुड़ी जानकारी, उनके अड्डों के साथ ही उनके अपराध को अंजाम देने की स्टाइल की जानकारी जुटा रही है। सारी जानकारी मिलने के बाद बदमाशों का थानावार अलग-अलग प्रोफाइल तैयार किया जाएगा। जिससे घटनाओं के होने पर उसे अंजाम देने वालों तक आसानी से पहुंचा जा सके।
इनसेट
पुलिस को मिलेगी मदद : एसपी
पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने बताया कि बदमाशों की प्रोफाइल मौजूद रहने पर पुलिस को घटनाओं का खुलासा करने में मदद मिलेगी। यह प्रोफाइल पुलिस के लिए उपयोगी बनी रहे इसके लिए जानकारी को लगातार अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
पुलिस को मिलेगी मदद : एसपी
पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने बताया कि बदमाशों की प्रोफाइल मौजूद रहने पर पुलिस को घटनाओं का खुलासा करने में मदद मिलेगी। यह प्रोफाइल पुलिस के लिए उपयोगी बनी रहे इसके लिए जानकारी को लगातार अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन