{"_id":"572e2c5f4f1c1bfc765cd1cd","slug":"cyber-crooks-withdrawal-28-thousand-from-the-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 28 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 28 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : desk
पुलिस अधीक्षक अमेठी के आवास पर बतौर अनुचर काम करने वाले एक कर्मचारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 28 हजार रुपये निकाल लिए। अनुचर ने गौरीगंज थाने में साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
मो. सादिक अमेठी पुलिस अधीक्षक के आवास पर बतौर अनुचर कार्यरत हैं। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उन्हें मोबाइल पर कॉल आई। फोन रिसीव करते ही दूसरी ओर लाइन पर व्यक्ति ने मो. सादिक को उनका एटीएम ब्लॉक होने की बात कहकर उनके एसबीआई बैंक के खाते से जुड़ी तमाम जानकारियां मांगी।
विज्ञापन
अंत में उसने मो. सादिक से उनके एटीएम का पासवर्ड भी जान लिया। पासवर्ड बताने के कुछ ही देर बाद जब मो. सादिक के मोबाइल पर 28 हजार रुपये निकाले जाने का एसएमएस आया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में मो. सादिक गौरीगंज थाने पहुंचे और साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर बैंक अकाउंट से रुपये निकालने का केस दर्ज कराया। एसओ अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।