{"_id":"57165ec24f1c1bb97d8b45ae","slug":"criminal-accused-of-extortion-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी से रंगदारी मांगने का आरोपी बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी से रंगदारी मांगने का आरोपी बंदी
Amarujala Bureau
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
चांदा में कपड़ा व्यवसायी से आठ दिन पूर्व फोन करके पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल सेट और दो सिम कार्ड बरामद किया गया है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
चांदा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी जयप्रकाश वैश्य पुत्र राजाराम वैश्य की चौराहे के पास कपड़े की दुकान है। बीते 11 अप्रैल को व्यवसायी के फोन पर कॉल करके पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। व्यवसायी को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना कर रही थी। मंगलवार को सर्विलांस के मदद से पुलिस ने विपिन सिंह पुत्र रुद्र प्रताप सिंह निवासी शाहपुर कोतवाली चांदा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विपिन ने बताया कि उसने मोबाइल से रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
घटना में उसके साथ एक अन्य युवक भी शामिल था। एसआई सोहन पुंडीर व आरपी यादव ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर रंगदारी मांगने में प्रयुक्त सिमकार्ड व मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।