{"_id":"fbc5e56889b08c031415d33f378229b8","slug":"contestant-nabbed-with-pistol-and-hockey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी प्रत्याशी के वाहन से तमंचा व हॉकी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीडीसी प्रत्याशी के वाहन से तमंचा व हॉकी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत के दूसरे चरण के मतदान के दिन डीडीसी प्रत्याशी के वाहन से पुलिस ने मतदान केंद्र के पास तमंचा और हॉकी बरामद की है। पुलिस जीप में सवार चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के मझवारा गांव की प्रधान कमला देवी का भाई संतोष यादव वार्ड संख्या 24 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहा है।
मंगलवार को संतोष यादव अपनी बहन कमला यादव के साथ सड़ांव मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। दोपहर बाद एसओ कुड़वार अंजुल कुमार को सूचना मिली की संतोष यादव के बोलेरो जीप में तमंचा और कारतूस है। सूचना पाते ही एसओ ने सड़ांव मतदान केंद्र के पास छापा मारकर बोलेरो जीप से तमंचा, कारतूस और हॉकी बरामद कर लिया। पुलिस वाहन चालक जितेंद्र कुमार, प्रेम प्रकाश और गुड्डू निवासी मझवारा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बाबत एसओ कुड़वार ने बताया कि डीडीसी प्रत्याशी के वाहन से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विपक्षियों ने रची साजिश
कुड़वार। डीडीसी का चुनाव लड़ रहे संतोष यादव ने कहा कि उनके विपक्षी उन्हें साजिश के तहत फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके वाहन में विपक्षियों ने ही तमंचा रखकर उन्हें फंसाने की योजना बनाई है।