{"_id":"6ae4afc8353d985a750f2524","slug":"dgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4888149-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.5 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.5 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.5 लाख रुपये उड़ाए- बैंक कर्मचारी बनकर किया फोन, एपीके फाइल डाउनलोड कराकर मोबाइल में लगाई सेंध
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर ठग अब बैंकिंग सुविधाओं को अपग्रेड कराने के बहाने लोगों को निशाना बना रहे हैं। सेक्टर-71 निवासी एक व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर जालसाजों ने करीब 2.5 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपियों ने बैंक की आधिकारिक एप बताकर मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड कराई और फिर पीड़ित के बैंक खाते से तीन बार में रकम निकाल ली। मोबाइल पर लेनदेन के संदेश आने के बाद ठगी का पता चला। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
सेक्टर-71 निवासी शख्स एक निजी कंपनी के कार्यालय में नौकरी करते हैं। उनके पास पांच लाख रुपये की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड है। 22 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंककर्मी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की सुविधा देने की बात कही। बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उससे एप डाउनलोड करने को कहा। पीड़ित ने लिंक के जरिये एप डाउनलोड कर ली। इसके बाद ठग ने क्रेडिट कार्ड की फोटो भी मंगवा ली। आरोप है कि इसी दौरान साइबर अपराधियों ने बैंकिंग लेनदेन तक पहुंच बना ली और खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये करीब 2.5 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर पैसे कटने के संदेश आने के बाद पीडि़त को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।