फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cement businessman looted of 25 thousand.

सीमेंट व्यवसायी को बंधक बनाकर रुपये 25 हजार लूटे

Fri, 19 Feb 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 19 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन

थाने से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर तिरहुंत मोड़ के पास तीन बदमाशों ने तमंचे के जोर पर सीमेंट व्यवसायी को बंधक बनाकर 25 हजार रुपये और 70 मीटर बिजली का केबल लूट लिया। व्यवसायी के विरोध करने पर बदमाशों ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया।

विज्ञापन



हलियापुर थाना क्षेत्र के चौधरीपुर गांव निवासी रंजीत भट्ट (65) सीमेेंट के व्यवसायी हैं। रंजीत हलियापुर थाने से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित तिरहुंत मोड़ के पास सीमेंट की दुकान करते हैं। बृहस्पतिवार की रात घर से खाना खाकर रंजीत दुकान पर पहुंचे थे। दुकान का चैनल बंद कर रंजीत सो रहे थे। रात करीब 12 बजे दुकान की छत  से दाखिल हुए तीन बदमाशों ने उन्हें तमंचे के जोर पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने दुकान में रखा 25 हजार रुपये और 70 मीटर बिजली का केबल लूट लिया।
विज्ञापन


 रंजीत भट्ट ने घटना का विरोध किया तो बदमाशों ने डंडे से उनकी पिटाई कर दी। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह पीड़ित व्यवसायी हलियापुर थाने पहुुंचा और एसओ रमाकांत यादव को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी लूट का केस नहीं दर्ज किया। पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि एसओ ने कहा है कि पहले बदमाशों की गिरफ्तारी होगी फिर केस दर्ज किया जाएगा। एसओ रमाकांत यादव ने बताया कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed