{"_id":"6ade70b04209f57e2b0d602f","slug":"phone-hacked-and-rs-1-lakh-withdrawn-from-two-bank-accounts-of-migrant-labourer-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141735-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन हैक कर प्रवासी मजदूर के दो बैंक खातों से निकाले एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन हैक कर प्रवासी मजदूर के दो बैंक खातों से निकाले एक लाख रुपये
विज्ञापन
झज्जर। जिले में एक प्रवासी मजदूर का फोन हैक कर उसके दो बैंक खातों से एक लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना झज्जर में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के गांव रकसौली निवासी और फिलहाल आसौदा में रहने वाले आशीष कुमार ने बताया कि 20 अक्तूबर को वह कंपनी में काम कर रहा था। इस दौरान वह अपने फोन से किसी को 300 रुपये भेज रहा था, तभी अचानक उसका फोन काम करना बंद कर गया।
इसके बाद वह फोन ठीक करवाने के लिए मोबाइल की दुकान पर दे आया। 21 अक्तूबर को फोन वापस मिलने पर उसने देखा कि उसके दोनों बैंक खातों से कुल एक लाख रुपये निकल चुके थे। बैंक में पता करने पर उसे जानकारी मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन हैक कर खातों से रकम निकाली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।