फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused freed. Wife said, will got to Supreme court

ताउम्र सालता रहेगा पति की हत्या का दर्द

Mon, 11 Jan 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 11 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन

पति की मौत को पांच वर्ष से अधिक का समय बीत गया लेकिन कमला देवी के जख्म आज भी हरे हैं। सोमवार को पति की हत्या आरोपियों के कोर्ट से रिहा होने पर उनका दर्द फूट पड़ा। उन्होंने कोर्ट के फैसले पर न केवल अंगुली उठाई बल्कि इंसाफ के लिए ऊपरी अदालत जाने का ऐलान किया। कमला देवी ने कहा कि कोर्ट ने उनके साथ न्याय नहीं किया है।

विज्ञापन



कूरेभार थाना क्षेत्र के मझवारा गांव निवासी राम कुमार यादव फैजाबाद जिले के बीकापुर तहसील में प्रभारी कानूनगो के पद पर कार्यरत थे। 2010 के पंचायत चुनाव के चौथे चरण में उनकी ड्यूटी फैजाबाद में मोबाइल टीम में लगाई गई थी। 25 अक्तूबर की सुबह रामकुमार बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। देर शाम वह बाइक से एक अन्य सहयोगी के साथ वापस घर लौट रहे थे। तभी फैजाबाद सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित दखिनवारा चौराहे के पास सफारी सवार लोगों ने रामकुमार को अगवा कर लिया था, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति भाग निकला था।

विज्ञापन


 पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि दूसरे दिन मंगलवार की सुबह कूरेभार थाना क्षेत्र के सेमरौना पुल के पास इटवा मलनापुर के पास शारदा सहायक नहर की पटरी पर रामकुमार यादव का शव ग्रामीणों ने लहूलुहान पड़ा देखा। घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने मझवारा गांव के पास मायंग कटका मार्ग जाम कर प्रदर्शनकर कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। सोमवार को फैजाबाद कोर्ट से कानूनगो की हत्या आरोपियों के बरी होने पर कमला देवी ने जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने उनके साथ न्याय नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे इंसाफ के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाएंगी। उन्होंने सवाल उठा कि अभी बहस चल रही थी, ऐसे में अचानक फैसला कैसे दे दिया गया। उन्होंने कहा कि पति की हत्या का दंश उन्हें ताउम्र सालता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed