{"_id":"47f77b1e212822c46e2d49bd5e4783fe","slug":"about-seven-million-stolen-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े सात लाख का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े सात लाख का सामान चोरी
अमेठी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े घर में घुसे चोरों ने करीब सात लाख रुपये का माल पार कर दिया। वारदात के समय घर वाले अपने पैतृक गांव मकर संक्रांति का त्यौहार मनाने गए थे। पुलिस छानबीन में जुटी है।
अमेठी के थानाक्षेत्र संग्रामपुर के गांव गड़ेरी निवासी कलावती मिश्रा अमेठी के किठावर मार्ग स्थित शिव शांति नगर में रहती हैं। इनके पति बालेंद्र भूषण मिश्र का देहांत कुछ दिन पूर्व हो चुका है। इनका पुत्र संगम मिश्र लंदन में नौकरी करता है। कलावती अपनी मां की तबीयत खराब होने पर तीन दिन पूर्व मायके संग्रामपुर थानाक्षेत्र के गांव गूजीपुर चली गई थीं। इस दौरान मकान में इनकी भतीजी शांति व पूजा रह रही थीं।
शुक्रवार को मकर संक्रांति पर शांति व पूजा दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गांव चली गईं। उसी समय चोर गैलरी के दरवाजे का ताला तोड़ घर में दाखिल हो गए और अलमारी, बक्से, में रखी नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। करीब दो बजे जब शांति व पूजा मकान पर पहुंचीं तो सारा सामान बिखरा था। कलावती ने बताया कि चोर करीब पांच लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरात, एक लाख रुपये नगद, 12 बोर बंदूक के छह कारतूस समेत सात लाख का सामान ले गए हैं। एसओ एसके मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।