{"_id":"5c1fcdadbdec22570f347efb","slug":"71545588141-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसी मालिक से अपराधी ने मांगी रंगदारी
सुल्तानपुर। रसोई गैस एजेंसी के संचालक एवं भाजपा नेता को जेल में निरुद्घ एक अपराधी ने फोन करके रंगदारी मांगी है। पैसा नहीं पहुंचने पर अंजाम की धमकी है।
कादीपुर कस्बे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष करुणाशंकर द्विवेदी के भतीजे आनंद प्रकाश द्विवेदी की श्रीनारायण गैस सर्विस के नाम से एजेंसी है। जयसिंहपुर क्षेत्र के वरेहता गांव निवासी भाजपा नेता आनंद द्विवेदी ने घटना के संबंध में तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस के मुताबिक जिला कारागार में निरुद्घ देवांश ऊर्फ रिशु सिंह ने 16 दिसंबर को फोन करके आनंद से रंगदारी की मांग की।
रंगदारी की रकम जेल में भिजवाने का फरमान सुनाया। जेल में रकम नहीं पहुंचने पर अंजाम की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने प्रकरण की सूचना 19 दिसंबर को पुलिस को दी। उपनिरीक्षक कादीपुर शैलेेंद्रमणि द्विवेदी ने बताया कि आनंद प्रकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।