फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   तीन वर्ष बाद भी ठगों का पता नहीं लगा पाई पुलिस

तीन वर्ष बाद भी ठगों का पता नहीं लगा पाई पुलिस

Sun, 15 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
तीन वर्ष बाद भी ठगों का पता नहीं लगा पाई पुलिस
तीन वर्ष बाद भी ठगों का
विज्ञापन

पता नहीं लगा पाई पुलिस
क्रासर-
कोर्ट ने अमेठी के एसपी को भेजा पत्र
गौरीगंज कोतवाल कोर्ट में तलब
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। धोखाधड़ी कर मोबाइल की एजेंसी देने के नाम पर 56 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस तीन वर्ष बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। कोर्ट की सख्ती के बावजूद पुलिस अभी तक ठगी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। भुक्तभोगी दुकानदार की अर्जी पर एसीजेएम षष्टम् अनिल सेठ ने अमेठी के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने गौरीगंज कोतवाल को नोटिस देकर अदालत में तलब किया है। मामला गौरीगंज कोतवाली से जुड़ा है।

गौरीगंज कस्बे में स्थित फलमंडी तिराहा निवासी विनय अग्रहरि की कस्बे में मोबाइल की दुकान है। दो अप्रैल 2014 को विनय की दुकान पर सौरभ अवस्थी व एक अन्य युवक पहुंचे और बताया कि वे बालाजी एजेंसी से आए हैं। युवकों ने विनय से मैक्स मोबाइल की एजेंसी देने के नाम पर 56 हजार रूपये ले लिए और कहा कि दो तीन दिनों के बाद मोबाइल की डिलवरी हो जाएगी। तीन दिन बाद फोन करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। पुलिस के केस नहीं दर्ज करने पर भुक्तभोगी ने कोर्ट की शरण ली। पीड़ित दुकानदार के अधिवक्ता विजय अग्रहरि ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी सौरभ अवस्थी व एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज किया गया था। पुलिस की फाइनल रिपोर्ट को अदालत ने 29 जून 2016 को रद कर अग्रिम विवेचना करने का आदेश दिया था। करीब तीन वर्ष बीतने के बाद भी पुलिस प्रकरण में जालसाजों का पता नहीं लगा पाई है। मजिस्ट्रेट अनिल सेठ ने अमेठी के एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने गौरीगंज कोतवाल को दो नवंबर को तलब कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed