फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   महिला जिला पंचायत सदस्य का परिवार के साथ अपहरण

महिला जिला पंचायत सदस्य का परिवार के साथ अपहरण

Sat, 31 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
महिला जिला पंचायत सदस्य का परिवार के साथ अपहरण
जिला पंचायत सदस्य के अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन

सुल्तानपुर। वार्ड संख्या 40 से जिला पंचायत सदस्य का पति व बच्चों के साथ 10 दिन पूर्व अपहरण कर लिया गया। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज तफ्तीश कर रही है।

लंभुआ क्षेत्र के गोथुआ जागीपुर निवासी मीना सिंहानिया पत्नी विकास वार्ड-40 से जिला पंचायत सदस्य हैं। जिपं सदस्य के ससुर रामराज के मुताबिक वे मीना अपने पति विकास व बच्चों के साथ कस्बे में किराए पर रहती हैं। गत 22 मार्च से वह अपने पति व बच्चों समेत गायब हैं। क्षेत्र के सनई रामपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे सब ठीक से हैं। जल्द ही उनसे मुलाकात करा दी जाएगी।
विज्ञापन


रामराज ने बहू, बेटे और बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका जताई। कुछ दिन पूर्व डीएम कार्यालय में मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मीना देखी गई थी। इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed