{"_id":"5a9c2d224f1c1bbb218b606a","slug":"61520184610-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिरकार शुरू हुआ दो जोड़ा पैसेंजर ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखिरकार शुरू हुआ दो जोड़ा पैसेंजर ट्रेनों का संचालन
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू, यात्रियों को राहत
गौरीगंज। कोहरे के चलते लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर निरस्त की गईं दो जोड़ा पैसेंजर ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो गया है। इससे इलाहाबाद के साथ ही छोटे स्टेशनों के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
नवंबर, दिसंबर व जनवरी माह में पड़ने वाले कोहरे व धुंध को देखते हुए बीते दिनों रेलवे विभाग ने प्रतापगढ़-लखनऊ अप/डाउन शटल पैंसेजर तथा लखनऊ-प्रयाग अप/डाउन पीआरएल पैसेंजर का संचालन 13 फरवरी तक निरस्त किया था। निस्तीकरण की समय सीमा के बाद भी जब दोनों पैसेंजर ट्रेनों का संचालन विभाग ने शुरू नहीं किया तो यात्रियों ने विभाग को पत्र भेजकर अपनी परेशानी बताई।
इलाहाबाद के साथ ही दिन में लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर पड़ने वाले छोटे स्टेशन के लिए कोई ट्रेन नहीं होने तथा प्रतिदिन विभाग को हो रही आर्थिक क्षति को देखते हुए डीआरएम कार्यालय ने शनिवार को आदेश जारी कर दोनों ट्रेनों को नियमित संचालित करने का आदेश दिया है। डीआरएम कार्यालय का आदेश पर शनिवार से पीआरएल तथा रविवार से शटल पैञसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने रविवार को दोनों ट्रेनों के संचालित होने की पुष्टि की है।