फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भाजपा नेता के पुत्र पर फायरिंग, बाल बाल बचा

भाजपा नेता के पुत्र पर फायरिंग, बाल बाल बचा

Tue, 03 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के पुत्र पर फायरिंग, बाल बाल बचा
भाजपा नेता के पुत्र पर फायरिंग
विज्ञापन

क्रासर

नाराज भाजपा नेता के समर्थकों ने पुलिस चालक को पीटा

एसपी ने चालक को किया लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
कादीपुर। दुकान पर बैठे भाजपा नेता के पुत्र पर असलहों से लैस दबंगों ने फायरिंग कर दी। गोली मिस होने पर दबंगों ने भाजपा नेता की जमकर पिटाई की। स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बीच कोतवाली पहुंचे भाजपा नेता के समर्थकों ने पुलिस चालक की कोतवाली में ही पिटाई कर दी। चालक पर गिरफ्तार किए गए हमलावर की उसके परिवारीजनों से फोन पर बात कराने का आरोप है। एसपी ने चालक को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने भाजपा नेता के पुत्र पर हुए हमले के मामले में चार नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ चालक ने भी तीन नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में पिछले शनिवार को पुरानी बाजार में पवन अग्रहरि की दुकान पर कटसारी गांव के भाजपा नेता सर्वेश सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह बैठे थे। तभी जगदीशपुर गांव के जिगर दूबे समेत सात लोग वहां पहुंचे और अभिषेक सिंह पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली मिस होते ही जिगर दूबे आदि ने अभिषेक सिंह की पिटाई कर दी। चीख-पुकार के बाद पहुंचे आस-पास के लोगों ने हमलावरों को दौड़ा लिया। छह लोग फरार हो गए, लेकिन कटघरा भीमलपुर निवासी माधुवेश तिवारी को लोगों ने दबोच लिया। सूचना के बाद पहुंची पुुलिस ने मधुवेश को गिरफ्तार कर कोतवाली पहुंची। दूसरी तरफ भाजपा नेता के बेटे पर हुए हमले की सूचना पाते ही समर्थक और अभिषेक सिंह के चाचा व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह भी पहुंच गए। कोतवाली में ही भाजपा नेता के समर्थकों ने पुलिस चालक राजेश कुमार सिंह की पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने अभिषेक की तहरीर पर जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में जिगर दूबे, माधुवेश तिवारी, प्रवीन तिवारी, गणेश तिवारी को नामजद करते हुए सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ भाजपा नेता के समर्थकों की पिटाई से घायल चालक राजेश सिंह ने भी तीन नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इस बाबत कोतवाल केबी सिंह ने बताया कि चालक राजेश कुमार ने भी तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed